पुष्टाहार वितरण में धांधली से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन
पुष्टाहार वितरण में धांधली से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हसनपुर । संवाददाता
गांव भैंसरोली में गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले राशन में गड़बड़ी किए जाने और राशन न देने का आरोप लगाकर महिलाओं ने जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने उस समय हंगामा किया जब राशन न मिलने को लेकर कई महिलाएं एकत्रित हो गई।
गंगेश्वरी विकास खंड के गांव में बुधवार को महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच गई। जहां उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री बच्चों के लिए आने वाला पोष्टिक आहार का वितरण नहीं कर रही है। और कुछ महिलाओं को पौष्टिक आहार का वितरण कर भी रही है तो वह चावल नहीं दे रही है। इसी बात से नाराज महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर हंगामा कर जोरदार प्रदर्शन किया।
महिला जमुना ने बताया कि हम पर छोटे-छोटे बच्चे हैं, जब भी पोषक आहार लेने जाते हैं तो वह नहीं देते। तीन चार महीने में आज पोषक आहार लेने आए थे,तो वह भी नहीं मिला।
महिला मंजू ने बताया कि बड़ी बेटी के जन्म के दौरान तो पोषक आहार मिला। उसके बाद से आज तक बच्चों के लिए पोषक आहार का वितरण नहीं किया गया।
प्रदर्शन करने वालों में फूलवती,सीमा,प्रियांशी,शीला, आरती,अनीता,हसीना,सुनीता,मंजू,स्वाति,जमुना,बसंती, पूनम,लोकेश,खजानो,प्रियंका,चंद्रकौर,निर्मला आदि मौजूद रहीं।