- लापरवाही पर सख्त एक्शन: बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को स्पष्टीकरण (कारण बताओ) नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
- कृषि विभाग: ग्रामीण इलाकों में चूहों और छछूंदरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही, साफ-सफाई और खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की जानकारी देने पर जोर दिया।
- पशुपालन विभाग: संक्रमण काल में पशुओं को बीमारियों से सुरक्षित रखने और उनकी नियमित निगरानी के लिए पशुपालकों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
- सिंचाई विभाग: मच्छरों और अन्य संक्रामक जीवों को पनपने से रोकने के लिए नहरों के आसपास उगी झाड़ियों और अनावश्यक वनस्पतियों की तत्काल साफ-सफाई कराने को कहा गया।
मुरादाबाद में DM की बड़ी कार्रवाई, 3 गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस
By Manoj Kumar
On: October 5, 2026 10:15 PM

---Advertisement---
मुरादाबाद: जिले में 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति परखी और अभियान को प्रभावी व परिणामपरक बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।बैठक के प्रमुख बिंदु और डीएम के निर्देश:
