राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 में दीपदान की परंपरा का दिखा विशेष महत्व, दिवंगत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में किए दीप प्रवाहित*
अमरोहा, 23 नवंबर 2026 । राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 में श्रद्धा, आस्था एवं धार्मिक परंपराओं का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। मेले में पहुंचे श्रद्धालु अपने सगे-संबंधियों एवं दिवंगत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा में दीपदान कर रहे हैं। श्रद्धालु दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा में प्रवाहित करते हुए अपने पूर्वजों एवं प्रियजनों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, तिगरी गंगा में दीपदान की परंपरा महाभारत काल से जुड़ी मानी जाती है। मान्यता है कि महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने युद्ध में दिवंगत हुए अपने सगे-संबंधियों एवं पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भगवान श्रीकृष्ण के मार्गदर्शन में गंगा तट पर दीपदान किया था। तभी से कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी को दिवंगत परिजनों की स्मृति में दीपदान करने की परंपरा चली आ रही है।
आज भी श्रद्धालु इसी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में दीपदान कर रहे हैं। गंगा की जलधारा में प्रवाहित हजारों दीपों से घाटों का दृश्य अत्यंत भावपूर्ण दिखाई दे रहा है।
…..

