Sahaswan News: एमएलसी वागीश पाठक ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र को चार सड़कों की दी सौगात, क्षेत्र में हर्ष की लहर
सहसवान। सहसवान विधानसभा क्षेत्र-113 में जनहित में एक लंबे समय से क्षेत्रीय जनता द्वारा जर्जर सड़कों को सौंदर्यकरण एवं चौड़ीकरण व सुधार कराए जाने की जनप्रतिनिधियों से की जा रही मांग को पूरा न करने पर सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक ने पूर्ण करने का जिम्मेदारी उठाते हुए चार सड़कों को सौंदर्य करण चौड़ीकरण एवं सुधार कराए जाने को हरी झंडी दे दी है जिस पर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया की सहसवान विधानसभा क्षेत्र-113 में कार्यकर्ताओं एवं जनहित की भावना को दृष्टिगत रखते हुए उघैती,खंडुआ,गुरीठा मार्ग का चौड़ीकरण शुद्धिकरण किलोमीटर 13.25 ग्राम स्वरूप पुर रुदायन करियामई मार्ग का चौड़ीकरण शुद्धिकरण किलोमीटर 16.10, सहसवान डकारा पुख़्ता टोटपुर करसरी मार्ग का सुधार किलोमीटर 9.15 सहसवान से भवानीपुर खैरू,नदायल दहगवां होते हुए मेरठ-बदायूं मार्ग तक चौड़ीकरण व सुधार कार्य किलोमीटर 20,30 तक कराई जाने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र के विकास हेतु निर्माण कार्य कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक द्वारा सहसवान विधानसभा क्षेत्र-113 को चार मार्गो की स्वीकृति प्रदान करने पर क्षेत्रीय जनता ने हर्ष व्यक्त किया है।
इससे पूर्व भी सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक सहसवान विधानसभा क्षेत्र को कई सड़कों के अलावा सरसोंता तीर्थ स्थल राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन की चाहरदीवारी यात्रीशैड शीतल पेयजल प्याऊ के अलावा अन्य का योजनाओं के लिए शासन से तथा अपने निधि कोस से निर्माण कार्यों का तोहफा दे चुके हैं।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

