Zarifnagar News: दवा दिलाकर नाबालिक पुत्री के साथ घर वापस लौट रही पुत्री का दिन-दहाड़े बाइक सवार युवक कर ले गए अपहरण
एक नामजद एक अज्ञात सहित दो लोगों के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज
सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कला से नाबालिक पुत्री के साथ दवा दिलाकर पैदल घर वापस लौट रही पुत्री का दिन-दहाड़े बाइक पर सवार दो आरोपी अपहरण कर अपनी बाइक पर बिठाकर ले गए जब तक उसकी मां शोर मचाती आरोपी काफी दूर जा निकल चुके थे।
जरीफ नगर क्षेत्र के एक ग्राम निवासिनी पीड़ित मां मैं थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी साडे 16 वर्षीय पुत्री को ग्राम रसूलपुर कला से दवा दिलाकर पैदल ही घर को वापस लौट रही थी कि इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे इसमें से एक का नाम सचिन पुत्र विनोद ग्राम बहरामपुर गौतम बुद्ध नगर तथा दूसरा व्यक्ति उसके साथ अज्ञात था मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरन अपनी बाईक पर बिठाकर बाइक को तेजी से भगा ले गए।मैंने जब तक शोर मचाया तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।
पीड़ित मां के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने एक नामजद सहित सहित दो लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

