अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: भूरे हत्याकांड का पुलिस ने एक पखवाड़े बाद किया खुलासा, भूरे का ही दोस्त बना उसका कातिल

On: November 23, 2026 6:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: भूरे हत्याकांड का पुलिस ने एक पखवाड़े बाद किया खुलासा, भूरे का ही दोस्त बना उसका कातिल

पुलिस ने ने दोस्त कातिल को किया गिरफ्तार , निसादेही पर आला कत्ल बरामद

पुत्र ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध के मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

सहसवान। थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के टेढ़ा  घाट पुल के जंगल में 8 नवंबर वर्ष 2026 को एक व्यक्ति का सर कटा हुआ शव पुलिस ने बरामद किया जिसकी शिनाख्त पुलिस द्वारा कराई गई शव की शिनाख्त मृतक के पुत्र फहीम पुत्र भूरे ने अपने पिता भूरे पुत्र ईस्माइल के रूप में की तथा पुलिस में अज्ञात हथियारों के विरुद्ध अपराध संख्या 582 धारा 103 (1) वीएनएस के अंतर्गत 8 नवंबर वर्ष 2026 को थाना कोतवाली सहसवान में दर्ज करा दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।
प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक भूरे के हत्यारों तक पहुंच पाना बड़ा मुश्किल था टीम द्वारा गठित पुलिसकर्मियों द्वारा मृतक के घर से टोल नंबर 4 तक लगभग सभी मार्गों के 100 से 200 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई जिसमें फुटेज में पाया गया की भूरे को उसका जिगरी दोस्त रिजवान पुत्र अशफाक मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद से दोस्ती थी तथा वह उसी के साथ घूमता था|

घटना वाले दिन भी रिजवान उसे घर से बुलाकर टेढ़ा घाट पुल की तरफ जंगल में ले गया। जहां रिजवान ने भूरे के गर्दन पर चाकू से बाहर करके हत्या कर दी पुलिस कई दिनों से रिजवान की तलाश कर रही थी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की भूरे का हत्यारा रिजवान पुत्र अशफ़ाक चांद मियां के प्लाट पर खड़ा हुआ है जहां पुलिस ने उसे दबोच दिया।
पूछताछ करने पर रिजवान ने अपने दोस्त भूरे की हत्या करने का अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।सख्ती से पूछताछ पर रिजवान ने बताया की भूरे और मेरी दोस्ती पक्की थी हम दोनों साथ-साथ नशा किया करते थे परंतु नशे के बाद भूरे उसे मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देता था जिससे वह चिढ़ा हुआ था।घटना वाले दिन भी हमने सुल्फा का नाश किया था भूरे को ज्यादा नशा हो गया तो वह फिर मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा जिससे मुझे गुस्सा आ गया और मैंने चाकू से गर्दन पर वार करके उसकी हत्या कर दी तथा उसकी लाश को खेत में छिपाने का प्रयास किया।पूछताछ करने पर रिजवान ने बताया वह घटना में प्रयुक्त चाकू को छुपाने जा रहा था तभी कोतवाली पुलिस ने मुझे पकड़ लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने एक पखवाड़ा पूर्व भूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर अभियुक्त रिजवान पुत्र अशफाक निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद के विरुद्ध हत्या करने के प्रयास की धारा वृद्धि करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जिला जेल भेज दिया।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment