अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dehradun Triple Murder: देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपति समेत घरेलू सहायिका की हत्या, आरोपी हिरासत में

On: October 6, 2026 6:26 PM
Follow Us:
Dehradun Triple Murde
---Advertisement---

देहरादून: Dehradun Triple Murder उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रायपुर थाना क्षेत्र के विष्णु लोक कॉलोनी में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया। एक घर में घुसकर बदमाश ने बुजुर्ग दंपति और उनकी घरेलू सहायिका की कथित तौर पर पेचकस से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मृतकों की पहचान 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और 45 वर्षीय घरेलू सहायिका शीला के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है।

प्लंबर के काम के लिए बुलाया था आरोपी

प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हिरासत में लिया गया युवक प्लंबर का काम करता है और कपूर दंपति से पहले से परिचित था। बताया जा रहा है कि प्लंबिंग के काम के सिलसिले में बुजुर्ग दंपति ने उसे अपने घर बुलाया था।

पुलिस के अनुसार, काम पूरा होने के बाद किसी बात को लेकर कपूर दंपति और आरोपी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर बुजुर्ग दंपति और घर में मौजूद घरेलू सहायिका पर हमला कर दिया।

हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

पड़ोसी ने देखा पेचकस से हमला

विष्णु लोक कॉलोनी स्थित मकान नंबर 16 में कपूर दंपति रहते थे। पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के मुताबिक, दोपहर करीब तीन बजे उन्हें कपूर निवास से शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर जब वह बाहर आईं तो उन्होंने एक युवक को घर में काम करने वाली महिला पर पेचकस से हमला करते हुए देखा। भारती ने शोर मचाया तो आरोपी उनकी तरफ भी दौड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा।

बताया जा रहा है कि घर के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने कुछ दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

कपड़ों पर लगा था खून, मौके से मिला पेचकस

पड़ोसी विष्णु राणा के अनुसार, आरोपी के कपड़ों पर खून लगा हुआ था। जब लोग कपूर दंपति के घर पहुंचे तो तीनों लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे और घर में खून बिखरा हुआ था। मौके से एक पेचकस भी मिला।

पड़ोसी के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर मृतका की चेन फेंकने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले पड़ोसियों ने घायलों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

 Dehradun Suicide Case : गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी से तंग आकर कृषि विभाग के ड्राइवर ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में खुला राज

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई है।

मामले की जांच में हत्या की वजह, विवाद की प्रकृति और घटना के दौरान आरोपी की गतिविधियों से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

दोनों बेटे पुणे और दिल्ली में रहते हैं

बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग दंपति के दो बेटे हैं, जो पुणे और दिल्ली में रहते हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद विष्णु लोक कॉलोनी और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

SSP Dehradun ने क्या कहा?

मौके पर पहुंचे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस को विष्णु लोक कॉलोनी, तपोवन रोड के पास बुजुर्ग दंपति की हत्या की सूचना मिली थी। उनके घर में काम करने वाली मेड भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुई थी और अस्पताल ले जाने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

एसएसपी के मुताबिक, मृतक पुरुष बीएचईएल से सेवानिवृत्त थे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। देहरादून ट्रिपल मर्डर मामले में हत्या की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद होगा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply