अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

amroha news:सिलेंडर बदलते समय लिकेज से लगी आग, रसोइया गीता के झुलसे हाथ

On: October 6, 2026 6:33 PM
Follow Us:
amroha news:सिलेंडर बदलते समय लिकेज से लगी आग
---Advertisement---

amroha news सिलेंडर बदलते समय लिकेज से लगी आग, रसोइया गीता के झुलसे हाथ

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा के हसनपुर में
मंगलवार सुबह सिलेंडर बदलते समय आग लग गई। बता दें कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के रसोईघर में सिलिंडर बदलते समय आग लग गई।
घटना में रसोइया गीता के हाथ झुलस गए। लेकिन विद्यालय में मौजूद करीब 100 छात्राओं को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सुबह करीब 10:30 बजे रसोइया गीता, जगवती और शीतल खाना बना रही थीं। सिलेंडर बदलते समय अचानक गैस लीक हुई और आग भड़क उठी। आग लगते ही रसोईघर में मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई।

Amroha News : गंगा तिगरी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर DM ने की बैठक

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से एक बड़ा हादसा टल गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्राओं को शिव मंदिर पहुंचाया।
झुलसी रसोइया गीता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। विद्यालय की वार्डन साक्षी त्यागी ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। नायब तहसीलदार मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply