अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Laksar Road Accident: लक्सर-पुरकाजी रोड पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो और डंपर की टक्कर में 4 की मौत

On: October 6, 2026 6:20 PM
Follow Us:
Laksar Road Accident
---Advertisement---
लक्सर: Laksar Road Accident उत्तराखंड के लक्सर-पुरकाजी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैंसली वाला गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मिट्टी से भरे डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

Haryana road accident: शव से लिपटकर बिलखती रही प्रदीप की पत्नी, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

जन्मदिन समारोह से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले का एक परिवार स्कॉर्पियो से लक्सर की श्रीराम कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात परिवार के सात लोग स्कॉर्पियो से वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही स्कॉर्पियो लक्सर-पुरकाजी रोड पर भैंसली वाला गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में चार लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे। हादसे में 50 वर्षीय आदेश, उनकी बहनें 35 वर्षीय निशा और 37 वर्षीय राखी तथा आदेश की 12 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, आदेश की पत्नी, उनकी बुजुर्ग मां और छह वर्षीय छोटी बेटी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

डंपर चालक मौके से फरार

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

तेज रफ्तार डंपरों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लक्सर-पुरकाजी रोड पर मिट्टी खनन और खनन सामग्री से भरे डंपरों की आवाजाही के कारण सड़क पर लगातार खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई डंपर तेज रफ्तार में चलते हैं और यातायात नियमों का पालन नहीं करते।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध मिट्टी खनन की जांच कराने, डंपरों की रफ्तार और संचालन पर निगरानी बढ़ाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद एक परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply