अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana road accident: शव से लिपटकर बिलखती रही प्रदीप की पत्नी, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

On: May 6, 2026 9:42 PM
Follow Us:
Haryana road accident
---Advertisement---

Haryana road accident : हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जालौन के 4 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान सिपाही प्रदीप की पत्नी मयूरी वर्मा खुद को संभाल नहीं सकीं और पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगीं। मयूरी वर्मा काफी देर तक रोती-बिलखती रहीं और पति के पार्थिव शरीर दूर हटने को तैयार नहीं हुईं।

शव से लिपटकर रोती रही पत्नी, बेहोस होकर जमीन पर गिरी
सड़क हादसे का शिकार हुए सिपाही प्रदीप की पत्नी मयूरी वर्मा खुद काफी देर तक पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोती रहीं। इस पल ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। इसके बाद महिला पुलिस ने मयूरी को संभाला और पति के शव से दूर किया। पति के शव से दूर हटने के बाद भी मयूरी रोती-बिलखती रहीं और अचेत होकर गिर गईं। प्रदीप और मयूरी की करीब ढाई महीने पहले शादी हुई थी।

 

सभी पुलिसकर्मियों की सम्मान सहित अंतिम विदाई
हरियाणा हादसे के शिकार हुए सभी पुलिसकर्मियों को जालौन पुलिस लाइन में सम्मान सहित अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान चारों पुलिसकर्मियों को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। शहीद स्मारक में DG आलोक सिंह, IG आकाश कुलहरी और DM राजेश पांडेय समेत सभी पुलिसकर्मियों ने कंधा दिया। श्रद्धांजलि के बाद पुलिसकर्मियों के शव परिवारों को सौंप दिए गए। इसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए।

पुलिसकर्मियों के परिवार से 1-1 सदस्य को मिलेगी नौकरी
पुलिसकर्मियों की अंतिम विदाई के मौके पर DG आलोक कुमार ने कहा कि चारों पुलिसकर्मियों के घर से एक-एक सदस्य को नौकरी और 1.90-1.90 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। विदाई के मौके पर DG आलोक सिंह, IG आकाश कुलहरी, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, DM राजेश कुमार पांडेय, SP विनय कुमार सिंह, ASP डॉ. ईशान सोनी, CO उरई राजीव शर्मा, कोंच CO परमेश्वर प्रसाद, कालपी CO अवधेश कुमार सिंह, माधौगढ़ CO अंबुज यादव और जालौन CO शैलेंद्र बाजपेई समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हादसे में 5 लोगों ने गंवाई जान
हरियाणा के नूंह में मंगलवार को कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हादसा हुआ था। इस हादसे में 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में पुलिसकर्मियों के अलावा एक वादी अमरीक सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। यह हादसा सड़क पर एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ था।

पुलिस टीम स्कॉर्पियो गाड़ी से नूंह में दबिश देकर यूपी लौट रही थी। रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दरोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान, कॉन्स्टेबल अशोक कुमार, सर्विलांस टीम के सिपाही प्रदीप और वादी अमरीक सिंह की मौत हुई है। जान गंवाने वाले सभी पुलिसकर्मी उरई कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply