Sahaswan News: दावत खाने गई महिला के साथ हुई कहासुनी
घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर चाकू से किया घायल
पीड़िता ने 6 लोगों के विरुद्ध घटना के चार दिन बाद कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाजपुर निवासिनी नसरीन पत्नी अथर अली ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 22 नवंबर को ग्राम में ही एक शादी प्रोग्राम की दावत खाने गई थी।जहां दावत खाते समय कुछ विवाद हो गया जिसके चलते 23 नवंबर को सुबह 7:00 बजे के लगभग ग्राम के ही भूरे पुत्र साबिर फिरोज साकिब साहेब वी पुत्र साहिर अली नाजिम पुत्र भरे मोहम्मद इस्लाम पुत्र साहिक अली एक राय होकर लाठी-डंडे नाजायज असलेह लेकर घर में घुस आए और उन्होंने मुझ पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया।
चाकू के हमले से मेरा कान कट गया।मेरे शोर मचाए जाने पर उपरोक्त आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर घटना के चार दिन बाद 6 आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर नसरीन का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

