Buduan News: मूंगफली के पैसों को लेकर कत्ल: गमछे से घोंटा नईम का गला, फिर दफनाई लाश; कातिलों ने मिट्टी से पहले डाला था नमक
बदायूं। गुरुग्राम सेक्टर-65 थाना इलाके में मूंगफली विक्रेता नईम की हत्या मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों को शनिवार को बदायूं जिले के गांव बेहटा गोसाई से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों में 19 साल के मोहम्मद सुभान और मोहम्मद शाहनवाज शामिल हैं।
गमछे घोंटा था नईम का गला:-आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने बबलू के साथ मिलकर मृतक नईम की गमछे से गला घोंटकर हत्या की थी।बाद में उसके शव को गड्ढे में दबाकर ऊपर से नमक डालकर मिट्टी से ढक दिया था।इससे पहले पुलिस ने 21 साल के बबलू को गिरफ्तार किया था।उससे पूछताछ के बाद ही दो अन्य आरोपियों को काबू किया गया है।तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
मूंगफली के पैसों को लेकर था विवाद:-आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया कि बबलू और मृतक नईम पिछले 4-5 वर्षों से गुरुग्राम में साझेदारी में मूंगफली बेचने का काम करते थे। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

