अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नौगावां सादात विधानसभा में डॉ. सौरन सिंह चौधरी ने चलाया मतदाता जोड़ो अभियान, 33 गांवों में लोगों को किया जागरूक

On: November 28, 2026 5:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नौगावां सादात विधानसभा में डॉ. सौरन सिंह चौधरी ने चलाया मतदाता जोड़ो अभियान, 33 गांवों में लोगों को किया जागरूक

 

1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील, पात्र नागरिकों को वोट बनवाने के लिए किया प्रेरित

CM Yogi Amroha visit : पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग: मुख्यमंत्री

अमरोहा। जनपद अमरोहा की 40-नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में आज डॉ. सौरन सिंह चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा मतदाता जोड़ो अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के 33 गांवों में पहुंचकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अपने लोकतांत्रिक अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

 

इस दौरान डॉ. सौरन सिंह चौधरी और उनकी टीम ने मंढ़यो, मॅगूपुरा, चक अटेरना, चकमजदीपुर, दुर्गपुर, ताहारपुर, बुखारपुर, अतरासी, रजबपुर, जगुआ खुर्द, जगुआ कलां, अहमदपुर देवीपुरा, रायपुर सहज़ादपुर, अहरोई, महेन्द्रनगर, खजुरी खुर्द, देहरी जट, कूबी, घरौंट, दाऊदपुर, तसीहा, घोसीपुरा, तेलीपुरा, रसूलपुर गावड़ी, गजस्थल, इब्राहिमपुर, मुनवरपुर, पीपली घोसी, बरखेड़ा सादात, करोंदी, भेड़ा भरतपुर, जिरखी एवं फरीदपुर गांवों में अभियान के तहत जनसंपर्क किया।

 

पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील

 

अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। टीम ने सम्मानित नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराएं।

 

युवाओं से वोट बनवाने का किया आह्वान

 

डॉ. सौरन सिंह चौधरी ने विशेष रूप से उन युवाओं से मतदाता पंजीकरण कराने की अपील की, जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि मतदाता बनना लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी पात्र युवाओं को समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहिए।

नौगावां सादात विधानसभा
नौगावां सादात विधानसभा

अभियान में यह लोग रहे मौजूद

 

इस अभियान में डॉ. रोहित चौधरी शैली, उपेंद्र शर्मा, राजीव सिंह, विक्रम पंवार, रमेश गुर्जर, नेमपाल कश्यप, अमित जाटव, आशीष शर्मा, सौरभ सैनी, विकास सैनी, अवनीश पाल, जयप्रकाश गुर्जर, विकास गुर्जर, शरद यादव, भीषम कपासिया, अरुण हसनपुर, जितेंद्र सिंह नन्हें, अभिषेक जाटव, अमित सिंह, मनोज चौधरी, होमपाल सिंह, नानक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

समर इंडिया न्यूज़ | अमरोहा

Photo of author

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब की दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, दमकल, पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

अमरोहा में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन, 120 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा; 54 बालिकाओं ने भी दिखाया उत्साह

मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, यूपी चुनाव 2027 से जुड़ने लगी चर्चाएं; क्या राजनीति में उतरेंगे क्रिकेटर?

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड ने जारी की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट, बनाए गए 8,113 केंद्र; ऐसे चेक करें अपना सेंटर

यूपी FSL रिपोर्ट: 19,500 मामले लंबित, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

परिसीमन बिल: सपा ने जारी किया थ्री-लाइन व्हिप, 37 सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य

Leave a Comment