अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha/said nagli:पशुशाला के टीनशेड में लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

On: September 29, 2026 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पशुशाला के टीनशेड में लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amroha/said nagli:संवाददाता आदमपुर समर इंडिया

​सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव चकूनी में बुधवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव उसकी ही पशुशाला के टीनशेड में पाइप से रस्सी के सहारे लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव चकूनी निवासी राजकुमार उर्फ टिंकू (22 वर्ष) पुत्र छत्रपाल सिंह सैनी पेशे से खेती-बाड़ी का काम करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। बुधवार सुबह जब मृतक की मां जगवती पशुओं को चारा डालने के लिए अपनी पशुशाला में गईं, तो उन्होंने बेटे का शव टीनशेड के पाइप से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका देखा। बेटे का शव देखते ही उनकी चीख निकल गई और वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए।

Amroha News:नवजात बच्ची की हुईं मौत, परिजनों ने बाल क्लीनिक संचालक पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

​घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आशंका व्यक्त की है कि किसी ने युवक की हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया है।

​थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। मौत के सही और वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply