आत्महत्या के लिए विवश करने वाले अभियुक्त को एक माह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
जबकि पांच अभियुक्त अभी भी फरार
ग्राम अल्हदादपुर धोबई में सात लोगों ने ज्ञान चंद्र की घेराबंदी करके आत्महत्या करने के लिए किया विवश
भाई ने सात लोगों के विरुद्ध एक माह पूर्व कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्हदादपुर धोबई में 21 अगस्त को ग्राम के ही नरेश पुत्र प्रेम सिंह तालेवार पुत्र ओमप्रकाश आदि ने ज्ञानचंद्र की घेराबंदी करके आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया अभियुक्तों का आरोप था कि उपरोक्त ज्ञानचंद ने परिवार की एक महिला साजिश के तहत निकलवाई है।ज्ञानचंद मृतक के भाई ओमेंद्र सिंह ने सात लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 429 धारा 108 के अंतर्गत थाना कोतवाली सहसवान में 21 अगस्त को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोप है अभियुक्त पीड़ित परिवार को एक राय होकर निरंतर धमकी दे रहे हैं कह रहे हैं कि हमें तुझे जाना ही है क्यों ना हम एक दो को मार कर जेल जाएं।हत्या अभियुक्त द्वारा दी जा रही निरंतर धमकी के कारण मृतक ज्ञान चंद्र का परिवार भयभीत जीवन जीने के लिए दिवस हो रहा था।
पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एडीजी जॉन बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से मिलकर अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी। उपरोक्त पीड़ित परिवार कई बार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी मिल चुका था परंतु थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटना के 30 दिन बाद भी किसी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया जिसके कारण
अभियुक्तों के हौसले बुलंद हो गए और वह दिन-दहाड़े एक राय होकर एक साथ गांव में घूम कर पीड़ित परिजनों को उत्पीड़न कर रहे थे तथा लगातार घेराबंदी करते हुए धमकी दे रहे थे।भयभीत परिवार ने थाना कोतवाली पुलिस को सूचना देकर घटना के दो नामजद अभियुक्त नरेश पुत्र प्रेम सिंह तालेवार पुत्र ओमप्रकाश निवासी अलहदादपुर धोबई को घेर कर पकड़ते हुए थाना पुलिस को सौंप दिया।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके थाना कोतवाली लाकर लॉकअप में बंद कर दिया।
मृतक ज्ञानचंद के परिजनों का आरोप है की थाना कोतवाली पुलिस एक अभियुक्त को छोड़ने का प्रयास कर रही है मामले की जानकारी तत्काल मृतक ज्ञानचंद्र के परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दे दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव कार्यवाही करने के साथ ही पूर्ण न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक से संपर्क करने का भी प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

