अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Accident News: बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, महिला सहित तीन घायल

On: November 26, 2026 5:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Accident News: बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, महिला सहित तीन घायल

सहसवान। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
हादसा बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग बदायूं मेरठ-राज्यमार्ग संख्या-18 पर चौकी नंबर चार के पास हुआ।कादरचौक निवासी हरवीर अपनी पत्नी पूनम के साथ बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे।इधर नगर के मोहल्ला काजी निवासी मनीष भी बाइक से जा रहा था।इसी दौरान दोनों की बाइकें आपस में भिड़ंत हो गई।हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां उनका उपचार प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।रिपोर्ट-एस.पी. सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment