*गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई*
हसनपुर सवाददाता- समर इंडिया
हसनपुर:- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती मनाई बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस शुभ अवसर पर प्रभात फेरी, शब्द कीर्तन और लंगर हुआ। ग्रंथी ज्ञानी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जयंती से पहले करीब 10 दिनों से रोज़ प्रभात फेरी निकाली जा रही थी।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सत्य, सेवा, परोपकार और भाईचारे का संदेश दिया। गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और अरदास की। बुधवार को भी प्रभात फेरी गुरुद्वारे से प्रारम्भ हुई और नगर के अलग-अलग स्थानों से होते हुए वापस गुरुद्वारे पहुंची। इसमें भारी तादाद में लोग शामिल हुए और ‘वाहेगुरु’ के जयकारे लगाए। इसके बाद बाहर से आए रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन किया। जत्थे ने गुरु नानक देव जी के जीवन, उपदेशों और मानवता के संदेश के बारे में बताया। जयंती पर हुए लंगर में भारी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

