अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अमरोहा/आदमपुर: बड़े भाई ने दी छोटे भाई की 6 लाख की सुपारी, 48 घंटे में हुआ जोगेन्द्र हत्याकांड का खुलासा; 4 गिरफ्तार

On: September 14, 2026 4:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अमरोहा, 14 सितंबर 2026 — जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज जोगेन्द्र हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर लिया है। शराब पीने के आदी और पारिवारिक कलह की वजह से अपनी पैतृक जमीन बेचने पर अड़े छोटे भाई की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने बड़े भाई ने ही 6 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई समेत कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

​क्या था पूरा मामला?

​दिनांक 11 सितंबर 2026 को थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम कोकापुर की मढ़ैया निवासी वादी श्री रूपराम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके पुत्र जोगेन्द्र कुमार को शाम करीब 08:00 बजे गांव के ही ब्रजपाल, विष्णु और तेजपाल घर से मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए थे। इसके अगले दिन यानी 12 सितंबर को जोगेन्द्र कुमार का शव ग्राम औगारपुर स्थित डॉ. राजेन्द्र नागर के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था।

Amroha News : गन्ने के खेत में मिला व्यक्ति का अधजला शव, पास ही जली पड़ी थी बाइक; हत्या की आशंका

​घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना आदमपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना आदमपुर में मु0अ0सं0 187/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

​बड़े भाई ने रची थी खौफनाक साजिश

​पुलिस की गहन विवेचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि मृतक जोगेन्द्र कुमार शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में अक्सर पूरे परिवार से लड़ाई-झगड़ा करता था। वह अपनी जमीन बेचने की जिद पर अड़ा हुआ था।

​इस बात से परेशान होकर उसके बड़े भाई ऋषिपाल ने अपने ही भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची। ऋषिपाल ने ग्राम दरियापुर तुगन निवासी ब्रजपाल, वीरपाल (विवेचना में नाम प्रकाश में आया) और तेजपाल को 6 लाख रुपये देने का लालच दिया। इसके बाद इन तीनों ने मिलकर जोगेन्द्र की हत्या कर दी और शव को खेत में छिपा दिया था।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

​पुलिस ने मामले में संलिप्त सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है:

​ब्रजपाल पुत्र बाबू (निवासी – ग्राम दरियापुर, थाना आदमपुर, अमरोहा)

​वीरपाल पुत्र चेतराम (निवासी – ग्राम दरियापुर, थाना आदमपुर, अमरोहा)

​तेजपाल पुत्र बुद्धन (निवासी – ग्राम दरियापुर, थाना आदमपुर, अमरोहा)

​ऋषिपाल पुत्र रूपराम – मृतक का बड़ा भाई एवं मास्टरमाइंड (निवासी – ग्राम कोकापुर की मढ़ैया, थाना आदमपुर, अमरोहा)

​पुलिस ने की कड़ी कानूनी कार्रवाई

​अभियुक्त ब्रजपाल, वीरपाल और तेजपाल के विरुद्ध धारा 103(1)/238(1)/61(2) बीएनएस तथा मुख्य साजिशकर्ता भाई ऋषिपाल के विरुद्ध धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

सराहनीय पुलिस टीम

​इस त्वरित खुलासे और सफल अनावरण में थाना आदमपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही:

​श्रीमती कोमल तोमर (थानाध्यक्ष, थाना आदमपुर)

​व0उ0नि0 श्री अजेन्द्र तोमर

​उ0नि0 श्री रामनिवास यादव

​का0 1402 कपिल राठी

​का0 324 अंकित कपासिया

​का0 मौ0 हिलाल खाँ

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply