अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun Crime: अलमारी में ही मिले कुंडल-पाजेब, महिला और धेवते की हत्या बनी रहस्य

On: November 20, 2026 8:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun Crime: अलमारी में ही मिले कुंडल-पाजेब, महिला और धेवते की हत्या बनी रहस्य

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में नियाज बानो और उनके धेवते अफनान की हत्या पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।शुरुआत में महिला के कुंडल और पाजेब गायब होने के चलते हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई गई थी,लेकिन अब लूटे कुंडल और पाजेब नियाज बानो के घर की अलमारी में ही मिलने से पुलिस की जांच का रुख बदल गया है।पुलिस टीमें गांव से लेकर दिल्ली तक छानबीन कर रही हैं,लेकिन अब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने घटना के बाद परिजनों और गांव के कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। स्थानीय स्तर पर ठोस सुराग नहीं मिलने पर जांच का दायरा बढ़ाया गया।पुलिस टीमें दिल्ली में नियाज बानो के दोनों बेटों के घर भी पहुंचीं। वहां उनके पारिवारिक हालात, रहने और नियाज बानो की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई।नियाज बानो घटना से दो दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटी थीं। पुलिस उनके दिल्ली रहने से लेकर गांव लौटने तक की परिस्थितियों को जोड़कर जांच कर रही है।वहां से छानबीन और पड़ताल के बाद टीमों के हाथ कुछ अहम साक्ष्य लगने की बात कही जा रही है।इसके बाद पुलिस दोहरे हत्याकांड का जल्द खुलासा कर सकती है।

बता दें कि गांव कान्हा नगला में 14 नवंबर को नियाज बानो और उनके धेवते अफनान के शव घर के अंदर मिले थे।दोनों की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई थी।सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि महिला के कुंडल और पाजेब उनके बेटे इमरान के लौट कर आने के बाद अलमारी में ही मिले हैं। हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमें दिल्ली भी गई है।वहां भी छानबीन की गई है।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment