अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Tigri Ganga Mela 2026:राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 का भव्य शुभारंभ, हवन-यज्ञ, दुग्धाभिषेक एवं बनारस घाट की तर्ज पर महाआरती से गूंजा गंगा तट*

On: November 20, 2026 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 का भव्य शुभारंभ, हवन-यज्ञ, दुग्धाभिषेक एवं बनारस घाट की तर्ज पर महाआरती से गूंजा गंगा तट*

 

Tigri Ganga Mela 2026 मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने किया मेले का शुभारंभ, मां गंगा की आराधना के साथ सांस्कृतिक संध्या का हुआ आगाज*

 

*प्रभारी मंत्री ने पांटून पुल की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार, जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना*

Tigri ganga mela 2026|योगी सरकार का संकल्प साकार,राजकीय तिगरी मेले में 1.89 करोड़ से बिछा 22 किमी अस्थायी मार्गों का संजाल, व्यवस्थाएं पूरी तरह सुगम

*पांटून पुल बनाने वाली टीम को किया सम्मानित, हर-हर गंगे के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण*

 

अमरोहा, 20 नवंबर 2026

 

पतित पावनी मां गंगा के पावन तट पर आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 का देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर भव्य शुभारंभ हुआ। हवन-यज्ञ, मां गंगा का दुग्धाभिषेक तथा बनारस घाट की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। मां गंगा की आराधना, दीपों की दिव्यता और हर-हर गंगे के जयघोष से पूरा मेला परिसर भक्तिमय हो उठा। शुभारंभ के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आगाज हुआ, जिसमें कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

Tigri Ganga Mela 2026

मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी सहित माननीय सांसद श्री कंवर सिंह तंवर, मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल श्रीमती संगीता सिंह, विधायक धनौरा श्री राजीव तरारा, विधायक हसनपुर श्री महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने गंगा तट पर बने भव्य पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना की। सभी अतिथियों ने हवन-यज्ञ में आहुतियां देकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत मां गंगा की पवित्र धारा में दुग्धाभिषेक किया गया तथा बनारस घाट की तर्ज पर भव्य एवं दिव्य गंगा महाआरती संपन्न हुई।

 

*प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, पांटून पुल को बताया श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात*

 

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने अपने संबोधन में सभी श्रद्धालुओं को राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 के शुभारंभ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां गंगा का यह पावन तट आस्था, श्रद्धा एवं भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। तिगरी गंगा मेला हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है, जहां लाखों श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन, स्नान एवं पूजन के लिए पहुंचते हैं।

 

उन्होंने तिगरी एवं गढ़मुक्तेश्वर के मेलों को आपस में जोड़ने के लिए बनाए गए पांटून पुल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पुल श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे दोनों ओर के मेलों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और दोनों क्षेत्रों के बीच आपसी संपर्क एवं भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा।

Tigri Ganga Mela 2026
Tigri Ganga Mela 2026

प्रभारी मंत्री ने पांटून पुल सहित मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव एवं पूरी जिला प्रशासन की टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मां गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग करने का आह्वान किया।

 

*मंडलायुक्त ने श्रमिकों के योगदान को सराहा, श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील*

 

मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल श्रीमती संगीता सिंह ने अपने संबोधन में सभी श्रद्धालुओं को गंगा उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिगरी मेले की अपनी विशिष्ट पहचान है और यह हमारी सांस्कृतिक परंपरा एवं आस्था का अभिन्न हिस्सा है। इस परंपरा को निरंतर बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में इस बार मेले में लंबे पांटून पुल का निर्माण कराया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

 

उन्होंने विशेष रूप से प्रयागराज से आए उन श्रमिकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कठिन परिश्रम एवं लगन से इस पुल का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। उनके परिश्रम एवं समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने मेले का भव्य आयोजन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित पूरी प्रशासनिक टीम की सराहना की। साथ ही श्रद्धालुओं से सतर्कता एवं सावधानी बरतते हुए मेले को सुरक्षित और सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

 

विधायक धनौरा श्री राजीव तरारा ने कहा कि इस बार राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 को पिछले वर्षों की अपेक्षा कई गुना अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप दिया गया है। इसके लिए उन्होंने मंडलायुक्त महोदया, जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पूरे जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आग्रह कर दोनों मेलों को राजकीय मेला घोषित कराया गया था, जिससे इनकी भव्यता निरंतर बढ़ रही है।

 

उन्होंने कहा कि दोनों मेलों को जोड़ने के लिए पांटून पुल का निर्माण श्रद्धालुओं के लिए एक अनूठा उपहार है। इससे श्रद्धालु तिगरी एवं गढ़मुक्तेश्वर दोनों ओर के मेलों का आनंद ले सकेंगे और आपसी मेल-मिलाप एवं भाईचारे का संदेश भी जाएगा। उन्होंने मां गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने का आह्वान करते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं तथा बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन को बधाई दी।

 

विधायक हसनपुर श्री महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मेले की भव्य व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की तथा मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तिगरी गंगा मेले को राजकीय मेला घोषित करना एक ऐतिहासिक कदम है। प्रयागराज की तर्ज पर यहां महाआरती का आयोजन भी विशेष उपलब्धि है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में जाने से बचने एवं मेला परिसर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु मां गंगा में स्नान, मुंडन संस्कार, पूजा-अर्चना एवं दीपदान जैसे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन आयोजित होने वाली आरती में सम्मिलित होकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

 

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने अपने स्वागत संबोधन में तिगरी गंगा मेले की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेले की भव्यता एवं लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु मां गंगा के पावन तट पर स्नान एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की, ताकि मेले का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

 

इस अवसर पर मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह, विधायकगण एवं जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ द्वारा पांटून पुल निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली टीम को वस्त्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों के कठिन परिश्रम एवं समर्पण की सराहना की।

 

इसके पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया गया। गंगा तट के समीप बने भव्य मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक संध्या को उत्साह, उमंग और विविधता के रंगों से सराबोर कर दिया। ब्लू बर्ड इंटरनेशनल कॉलेज, धनोरा की प्रस्तुति, इण्डियाज गॉट टैलेंट के माध्यम से पहचान बनाने वाली झंकिता विश्वकर्मा की म्यूजिकल प्रस्तुति, मथुरा के श्री गीत कृष्ण द्वारा ब्रज की मधुर सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुति तथा अमरोहा की कथक नृत्यांगना तेजस्विनी द्वारा प्रस्तुत शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान गंगा तट का वातावरण भक्ति, कला और संस्कृति के अद्भुत संगम से गुंजायमान रहा।

 

शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक हसनपुर श्री महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन, जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़, मुख्य विकास अधिकारी श्री उमेश चंद्र तिवारी, मेला अधिकारी श्रीमती गरिमा सिंह, श्री देवेंद्र नागपाल, ब्लॉक प्रमुख हसनपुर श्रीमती ममता गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख गजरौला श्रीमती मीनाक्षी चौधरी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया, एसडीएम धनौरा श्रीमती शैलेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

……

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment