अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur News:ईको कार की टक्कर में घायल बाइक सवार की मेरठ में मौत, 4 माहा के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

On: November 20, 2026 8:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ईको कार की टक्कर में घायल बाइक सवार की मेरठ में मौत, 4 माहा के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

 

संवाददाता आदमपुर समर इंडिया

​

Hasanpur News सैद नंगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी के पास बीते रविवार को अनियंत्रित ईको कार की आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की गुरुवार को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 25 साल की उम्र में अनमोल की असमय मौत से उनकी पत्नी शीतल (23) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि 2 वर्ष के मासूम बेटे वासु और महज 4 माह के छोटे बेटे हितेश के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।

Hasanpur News:टाटा मैजिक को रोडवेज़ बस ने टक्कर मारी। हादसे में एक की मौत 14 घायल

​जानकारी के मुताबिक, गारबपुर उर्फ रुस्तमपुर निवासी अनमोल (25) पुत्र नन्हे रविवार को किसी व्यक्तिगत कार्य से हसनपुर आए थे। काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह कस्बा उझारी के नजदीक पहुंचे, तभी उझारी की दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ईको कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

​हादसे में अनमोल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए मेरठ (हायर सेंटर) रेफर कर दिया।

Hasanpur News
Hasanpur News

​मेरठ में उपचार के दौरान गुरुवार को अनमोल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मासूम बच्चों और रोती-बिलखती पत्नी को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment