Zarifnagar News: पुत्रवधू के साथ कर रहे थे गाली-गलौज विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट, परिवार के तीन लोग घायल
पिता सहित सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कलाँ निवासी माया पत्नी हरकेसी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम के ही धर्मपाल जयप्रकाश राम प्रकाश पुत्र नन्नू वीरपाल पुत्र नन्नू उसकी पुत्रवधू सीमा पत्नी मनवीर को बेवजह गाली-गलौज कर रहे थे।उसने जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर घर में घुसकर मारपीट कर मुझे तथा मेरे पुत्र मनवीर एवं पुत्रवधू सीमा को घायल कर दिया तथा धमकी दी कि अगर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देंगे।
पुलिस ने माया के प्रार्थना पत्र पर चारों आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

