Sahaswan Crime: पत्रकार को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर जान से मार देने की धमकी पर ग्राम प्रधान सहित दो लोगों के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज
पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में ग्राम प्रधान को किया गिरफ्तार
सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम सोन बूढ़ी निवासी पत्रकार सद प्रकाश पुत्र तेजपाल ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कि वह ग्राम बेरपुर मानपुर स्थित गौशाला में अनियमिताओ की कवरेज करने गया था जहां ग्राम प्रधान प्रशासक मुमताज अली पुत्र मुंशी निवासी ग्राम तथा उसके साथी जयवीर पुत्र नेकसु को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज मोबाइल पर करने लगा तथा उसने धमकी दी कि अगर मामले को आगे बढ़ाया तो वह जान से मार देगा।
पीड़ित सद प्रकाश के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान/प्रशासक मुमताज अली उसके साथी जयवीर के विरुद्ध धारा 352,351/2 तथा अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धारा 3/2(VA) में दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है जबकि पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान ऑब्लिक प्रशासक मुमताज अली को शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर एसडीएम के न्यायालय में पेश किया जहां उसे दो लाख रूपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

