Sahaswan Crime: जेल से छुटकर आए अभियुक्त ने चाकू से युवक पर किया प्राण घातक हमला
एक आरोपी के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला निवासी बाबूराम पुत्र दोजी राम ने थाना सहसवान कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की राधे पुत्र छत्रपाल जेल में बंद था जो कई मामलों में नामजद अभियुक्त है।उससे हमारे परिवार की रंजिश चली आ रही है।इसी रंजिश के चलते राधे ने उसके ऊपर चाकू से प्राण घातक हमला करके घायल कर दिया।
थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राधे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया है।तथा आरोपी के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

