अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha: 15 हजार रुपये के लेनदेन में हुई थी मुकेश की हत्या, गन्ने के खेत में शव और बाइक जलाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

On: September 16, 2026 3:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha:उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के थाना हसनपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उधारी के महज 15 हजार रुपये के विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए कातिलों ने उसके शव के साथ उसकी मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से इस अंधे कत्ल का सफल अनावरण करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

​  Amroha क्या था पूरा मामला?

​पुलिस अधीक्षक Amroha श्री लखन सिंह यादव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 13 सितंबर 2026 को थाना हसनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम दीपपुर के एक गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

​सूचना मिलते ही पुलिस बल, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान शव की शिनाख्त मुकेश (35 वर्ष) पुत्र सुखराम, निवासी ग्राम चक मढैया सतेड़ा, थाना हसनपुर के रूप में हुई। मृतक के पिता सुखराम की तहरीर पर पुलिस ने धारा 103(1), 238, 324(4) बीएनएस के तहत सुखवीर और एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

​पूछताछ में हुआ खौफनाक खुलासा

​विवेचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों—धर्मेंद्र पुत्र जगदीश, प्रदीप उर्फ नन्हे पुत्र लीलाधर (निवासीगण चक मढैया सतेड़ा) और ओम्कार पुत्र डालचंद (निवासी सोहरका)—के नाम भी प्रकाश में लाए।

​पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुखवीर ने कुछ महीने पहले मृतक मुकेश से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। जब मुकेश ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने पैसे देने में टालमटोल की और कई बार सबके सामने मुकेश के साथ गाली-गलौज कर उसे बेइज्जत किया। इसी रंजिश से आहत होकर आरोपियों ने मिलकर मुकेश को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

Amroha News : गन्ने के खेत में मिला व्यक्ति का अधजला शव, पास ही जली पड़ी थी बाइक; हत्या की आशंका

​शराब पिलाकर की हत्या, फिर जला दी बाइक और शव

​योजना के तहत 12 सितंबर 2026 को आरोपियों ने मुकेश को शराब पिलाई और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से शव के ऊपर ही उसकी मोटरसाइकिल डालकर आग लगा दी और अर्धजले शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया।

​पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

​थाना हसनपुर पुलिस और SOG-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों—सुखवीर पुत्र लीलाधर (निवासी चक मढैया सतेड़ा) और ओम्कार पुत्र डालचंद (निवासी सोहरका)—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सुखबीर की निशानदेही पर मृतक की एक रक्तरंजित शर्ट भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है,

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply