लेखपालो द्वारा अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र का कार्य भर छोड़े जाने से अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र का कार्य चौपट
क्षेत्र की जनता में भू राजस्व अन्य काम न होने से आक्रोश
सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आवाहन पर उत्तर प्रदेश लेखपाल द्वारा लेखपालों के अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र का कार्य भार 19 सितंबर को छोड़े जाने से अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र का कार्य ठप्प पड़ा है जिससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश की भावना पनपती जा रही है।
ज्ञात रहे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आवाहन पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संघ शाखा सहसवान समस्त लेखपाल जिन पर अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र थे 19 सितंबर को अपने-अपने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र के अभिलेख (बस्ता) राजस्व कार्यालय में जमा करते हुए अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र पर कार्य करने से इनकार कर दिया।लेखपालों का कहना था जब तक हमारी मांगे पूर्ण नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा और अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र पर कार्य नहीं करेंगे।
संघ शाखा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार यादव तथा मंत्री सत्यपाल सिंह यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुए कहा की प्रांतीय आवाहन पर लेखपालों की चली आ रही प्रमुख मांगे भत्ते में वृद्धि, विभागीय वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम,चयन वर्ष 2025 26 की पदोन्नति की सूची जारी, भूलेख और सहायक पटल पर संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त किया जाए,टेक्निकल पद घोषित किए जाएं सहित लगभग 8 मांगे जो सरकार के मध्य विचार अधीन है उन पर तत्काल सरकार द्वारा निर्णय लेना चाहिए अगर सरकार निर्णय नहीं देती है तब तक हम किसी भी कीमत पर अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र पर कार्य नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि यह मांगे हमारी जायज है और एक लंबे समय से शासन में लंबित पड़ी हुई है।
इधर अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों पर लेखपालों द्वारा कार्य न करने से भू राजस्व के कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पड़े हैं।जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यही नहीं भूलेख से अतिरिक्त भी कार्य जैसे आय,जाति,मूल, बारिसान, हैसियत प्रमाण पत्र के अलावा अन्य कार्य भी रुके पड़े हैं जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश की भावना पनप रही है। लोगों का कहना है की 10 दिन से लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र को छोड़ा है तब से कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है।
अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शीघ्र से शीघ्र लेखपालों की जायज मांगों को पूर्ण कर अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों पर लेखपाल की नियुक्ति किए जाने या किसी अन्य क्षेत्र के लेखपाल को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की मांग की है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

