अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ujhani News: एआरटीओ और सपा नेता में सड़क पर हुई कहासुनी, वीडियो वायरल

On: February 15, 2026 6:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Ujhani News: एआरटीओ और सपा नेता में सड़क पर हुई कहासुनी, वीडियो वायरल

बदायूं।उझानी में एआरटीओ और सपा नेता के बीच सरेराह कहासुनी हो गई।इसका वीडियो वायरल हो रहा है।कहासुनी की असल वजह क्या रही, यह वीडियो से स्पष्ट नहीं है।वायरल वीडियो शनिवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है।समर इंडिया न्यूज ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

 

वीडियो सपा नेता राशिद खां के फेसबुक अकाउंट पर भी लोड है।वायरल वीडियो में उनकी पहले एआरटीओ के सुरक्षा कर्मियों,फिर चालक से नोकझोंक होती दिख रही है। इसके बाद एआरटीओ भी अपनी कार से उतरकर लोगों के बीच पहुंचते हैं।

एआरटीओ और सपा नेता के बीच भी कहासुनी हुई है।सपा नेता ने बताया कि मोहल्ले में नई पाइपलाइन की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त है।एआरटीओ की कार देख उन्होंने कह दिया था कि आगे रास्ता बंद है।इसी बात पर एआरटीओ और उनके सुरक्षा कर्मी कहासुनी करने लगे।वायरल वीडियो में मोहल्ले के कई लोग नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!