अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budh- gochar : 13 सितंबर को बुध बदलेंगे नक्षत्र, 3 राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

On: September 11, 2026 5:31 PM
Follow Us:
Rashifal
---Advertisement---

Budh- gochar : बुध ग्रह 13 सितंबर की सुबह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में सुबह 10 बुजकर 47 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे और 21 सितंबर तक हस्त में ही रहेंगे। बुध के नक्षत्र बदलने से वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातकों को शुभ परिणाम जीवन में मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ और पारिवारिक जीवन में खुशियां इन राशियों के लोग देख सकते हैं। आइए विस्तार जान लेते हैं बुध के नक्षत्र परिवर्तन का इन 3 राशियों पर प्रभाव।

वृषभ राशि
आपके लिए बुध का नक्षत्र बदलना शुभ साबित हो सकता है। आर्थिक रूप से आप संपन्न हो सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को धन कमाने के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिलने के भी आसार हैं। बिजनेस करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी आप अच्छा समय बिता सकते हैं। बुध के प्रभाव के चलते इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता भी बढ़ेगी जिसके चलते शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का अंत हो सकता है।

मिथुन राशि
बुध ग्रह आपकी ही राशि के स्वामी हैं और वर्तमान में आपके सुख भाव में हैं। वहीं 13 सितंबर को जब बुध नक्षत्र बदलेंगे तो आपके जीवन में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं। इस राशि के जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बुध के शुभ प्रभाव के चलते धन-धान्य में भी वृद्धि होने के योग बनेंगे। जो लोग मार्केटिंग, मीडिया, लेखन आदि कार्यों से जुड़े हैं उनको उपलब्धियां मिल सकती है। गणमान्य लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ सकता है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी इस राशि के लोगों को मिलेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को द्वितीय भाव में बुध ग्रह विराजमान हैं वहीं जब बुध का गोचर हस्त नक्षत्र में होगा तो आपके कार्यों को गति मिल सकती है। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। निवेश किए गए धन से आर्थिक लाभ सिंह राशि वाले पा सकते हैं। अपनी वाणी के जरिए लोगों को सामाजिक स्तर पर आप प्रभावित कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी कुछ लोगों को मुनाफा हो सकता है। इस राशि के लोगों की सेहत में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply