अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पति की जुदाई को सह न सकी पत्नी, खुद को दी खौफनाक मौत

On: October 9, 2026 1:44 AM
Follow Us:
Haryana news-
---Advertisement---

कासगंज । मुल्कान और राहुल की पांच महीने पहले शादी हुई थी। जुलाई में पति ने पंखे से लटकर जान दे दी। इसके बाद मुस्कान मायके में रहने लगी लेकिन पति की जुदाई का गम न सह पाने के कारण उसने भी पंखे से लटककर दे दी जान।

यूपी के कासगंज स्थित पटियाली के कोतवाली क्षेत्र मुख्य चौराहे के पास न्यू कॉलोनी में फंदा लगाने से महिला की मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला मायके में पिता के घर रह रही थी। गुरुवार की सुबह उसकी बहन ने कमरे में शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पति ने भी लगाई थी फांसी
न्यू कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि बेटी की शादी 9 मई को सहावर के नगला चौबे निवासी राहुल पुत्र महेश के साथ की थी। राहुल परचूनी की दुकान और आटा चक्की चलाते थे। पिता ने बताया कि शादी के बाद राहुल का दुकान पर जाना कम हो गया था। राहुल ने 13 जुलाई को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

 

मुस्कान रहने लगी थी परेशान
उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद से मुस्कान परेशान थी और मायके में रह रही थी। बुधवार की रात में उसने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगा लिया। छोटी बहन सलोनी सुबह 4 बजे मुस्कान के कमरे में पहुंची तो उसने उसका शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने उसकी मौत के बारे में परिजन से पूछताछ की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply