रामलीला महोत्सव का मंचन देखकर लोग रामलीला के महत्व को अपने दिलों में उतारे : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने रामलीला महोत्सव मंचन का फीता काटकर किया उद्घाटन
दीप प्रज्वलित कर रामलीला महोत्सव प्रारंभ होने का किया आगाज
सहसवान। प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के खेल मैदान पर नगर में डेढ़ सौ साल से चल रही 14 दिवसीय रामलीला महोत्सव का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने फीता काटकर,एवं भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की इसी के साथ ही नगर में चौथे दिवसीय रामलीला महोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हो गया।इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार का रामलीला महोत्सव कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा एवं कमेटी सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।

इससे पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा ने मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं अतिथि प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष संतोष कुमार गांधी, रविंद्र जौहरी उर्फ कल्लू,वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र नारायण सक्सेना, डॉ आदित्य माहेश्वरी,विष्णु असावा,सौरभ माहेश्वरी,सुभाष गौड,अवढर शर्मा,भवेश चांडक,रामजाने,मनोज यादव,राम खिलाड़ी प्रजापति आदर्श सक्सेना,मनीष माहेश्वरी रंजीत कौशिक सहित रामलीला कमेटी के सदस्य एवं संभ्रांत लोग उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 
