अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फर्जी अभिलेखों के आधार पर लकड़ी लेकर जा रहे दो ट्रकों को मंडी समिति की सचल टीम ने पकड़ा

On: October 8, 2026 7:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

फर्जी अभिलेखों के आधार पर लकड़ी लेकर जा रहे दो ट्रकों को मंडी समिति की सचल टीम ने पकड़ा

सचल टीम ने दोनों ट्रकों पर 136715 का जुर्माना ठोका

सहसवान। कृषि उत्पादन मंडी समिति सहसवान के सचिव प्रभात यादव को मुखबिर द्वारा जानकारी मिली की रामपुर शाहाबाद की शमी ट्रेडर्स फर्म द्वारा फर्जी कागज के आधार पर यूकेलिप्टस लकड़ी को मंडी समिति एवं अन्य करो कि चोरी करते हुए काफी वाहन निकल रहे हैं जिस पर उन्होंने मंडी करुणा शंकर को तत्काल एक ट्रैकों को पकड़ने के निर्देश दिए। मंडी निरीक्षक करुणा शंकर राही लिपिक कैलाश चंद गुप्ता एवं अन्य लोगों के साथ बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर खड़े हो लकड़ी जाने वाले वाहनों को चेक किया इसी बीच दो ट्रक टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे तो टीम ने दौड़ाकर वन विभाग कार्यालय के पास पकड़ लिया पकड़े गए।

दोनों ट्रकों के जब लकड़ी ले जाने के अभिलेख जिसमें मंडी समिति का गेट पास चेक किए गए तो वह टेंपिंग फर्जी निकले जिसमें ट्रक नंबर एच आर58यू7656, दूसरा ट्रक यूपी 24सीटी 4294 जब ऑनलाइन मंडी निरीक्षक ने अभिलेखों को चेक किया तो फर्जी अभिलेख द्वारा शमी ट्रेडर्स फर्म शाहाबाद रामपुर द्वारा अनेक गाड़ी फर्जी गेट पास एवं जीएसटी चोरी के फर्म द्वारा निकल जाने का डाटा ऑनलाइन शो हो गया जिसके कारण उपरोक्त फॉर्म द्वारा लाखों रूपए राजस्व का चूना लगाया गया। मंडी निरीक्षक द्वारा पूर्व में उपरोक्त फर्म द्वारा 462000 की चोरी करने के अभिलेख मंडी समिति रामपुर शाहाबाद को भेजा है।
मामले की जानकारी तत्काल मंडी निरीक्षक द्वारा सचिव प्रभात यादव को दी गई तो उन्होंने दोनों ट्रकों पर 136415 का जुर्माना ठोक दिया जुर्माना अदा करने के बाद दोनों ट्रक अपने गंतव्य को रवाना हो गए।मंडी समिति सचिव प्रभात यादव ने बताया की क्षेत्र में किसी भी कीमत पर मंडी शुल्क की चोरी नहीं होने दी जाएगी उनके इस अभियान से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply