अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तड़के सुबह 5 बजे बिजली चोरों पर टूटा विधुत विभाग का कहर, 8 स्थान पर चोरी करते पकड़े गए

On: October 8, 2026 7:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

तड़के सुबह 5 बजे बिजली चोरों पर टूटा विधुत विभाग का कहर, 8 स्थान पर चोरी करते पकड़े गए

कटिया डालकर बिजली चोरी का किया खुलासा,पठान टोला से सैफुल्लागंज तक मचा हड़कंप

सहसवान।बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने तड़के सुबह पांच बजे ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने पठान टोला,अकबराबाद और सैफुल्लागंज में अचानक छापेमारी कर आठ लोगों को अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़ा।कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर कटिया डालकर बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया।
तड़के सुबह अचानक पहुंची विभागीय टीम को देखकर बिजली चोरी करने वालों में खलबली मच गई। टीम ने घरों और परिसरों में बिजली कनेक्शनों की जांच की। विभाग के मुताबिक,कई स्थानों पर केबिल के जरिए सीधे बिजली का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर अवैध केबल हटाकर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी।

क्षेत्र में लगातार मिल रही बिजली चोरी की शिकायतों के बाद विभाग ने यह विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के लिए पहले से टीम गठित की गई थी।जैसे ही टीम ने अलग-अलग मोहल्लों में दस्तक दी, बिजली चोरी का खेल पकड़ में आने लगा।
विभाग ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
अभियान का नेतृत्व कर रहे उपखंड अधिकारी जयप्रकाश ने साफ कर दिया कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ औचक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।चेकिंग टीम में अवर अभियंता विनोद कुमार,टीजी-2 हरिपाल सिंह समेत विभागीय कर्मचारी एवं पुलिस बल मौजूद था।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply