जिलाधिकारी के आदेश पर सहसवान तहसील में एक नायाब तहसीलदार ने आमद दर्ज कराई
सहसवान। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर सहसवान तहसील में बीते दो माह से नायब तहसीलदारो के चल रहे रिक्त पद के कारण दोनों नायब तहसीलदारों के न्यायालय का कार्य ठप्प की जानकारी जब जिलाधिकारी को मिली तो उन्होंने तत्काल सहसवान तहसील के लिए सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार छविराम को सहसवान तहसील पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए।जिस पर नायब तहसीलदार छविराम ने सहसवान तहसील पहुंचकर अपनी आमद दर्ज कराई।
गौरतलब है बीते दो माह पूर्व दो नायब तहसीलदारो के प्रोन्नत हो जाने के उपरांत तहसीलदार कोर्ट खाली चल रहा था जिसके कारण वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

