अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Krishna Janmashtami 2026 : कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, जानिए पूजन विधि, रात्रि पूजा मुहूर्त और मंत्र : कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, जानिए पूजन विधि, रात्रि पूजा मुहूर्त और मंत्र

On: September 4, 2026 2:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Krishna Janmashtami 2026 Today: आज 4 सितंबर को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी के दिन देशभर में धूमधाम से मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. कृष्ण जी के जीवन की बाल लीलाओं का मंचन किया जाता है. जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. आज जन्माष्टमी की पूजा विधि, रात्रि पूजा मुहूर्त और मंत्रों के बारे में जानते हैं.

कृष्ण जन्माष्टमी रात्रि पूजा मुहूर्त (Krishna Janmashtami Puja Muhurat)
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जन्माष्टमी पर रात्रि के समय हुआ था. कृष्ण जी का जन्म निशिता मुहूर्त में हुआ था. इसी समय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा की जाती है. आज कृष्ण जन्माष्टमी पर निशिता पूजा मुहूर्त रात को 11 बजकर 57 मिनट से लेकर रात को 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. कुल 45 मिनट तक पूजा मुहूर्त प्राप्त हो रहा है. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण जी की विधि-विधान से पूजा करें.

कृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि (Krishna Janmashtami Puja Vidhi)
आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रि मुहूर्त में बाल कृष्ण की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक करें. इसके बाद गंगाजल से भगवान को स्नान कराएं. श्रीकृष्ण को नए वस्त्र पहनाएं इसके साथ ही मुकुट और आभूषणों से श्रृंगार करें. भगवान को रोली, अक्षत, चंदन आदि अर्पित करें. भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, धनिये की पंजीरी, पंचमेवा और खीर का भोग लगाएं. कृष्ण जी को तुलसी का पत्ता अवश्य चढ़ाएं. भगवान श्री कृष्ण की आरती करें और पूजा में हुई गलती के लिए माफी मांगें.

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें इन मंत्रों का जाप (Krishna Janmashtami Mantra)
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने
प्रणतक्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः

ॐ देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्णः प्रचोदयात्

ॐ क्लीं कृष्णाय नमः और ॐ कृष्णाय नमः

ॐ क्लीं कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने
प्रणतक्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः॥

आप आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के इन मंत्रों का जाप अवश्य करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply