अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: धनतेरस की पूर्व संध्या पर कपड़े की दुकान में लगी भयंकर आग

On: November 6, 2026 10:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: धनतेरस की पूर्व संध्या पर कपड़े की दुकान में लगी भयंकर आग

20 लाख रुपये की क्षति का अनुमान

सहसवान। नगर के मोहल्ला अकबराबाद में धनतेरस की पूर्व संध्या पर शाम 9:15 बजे के लगभग एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में भयंकर आग लग गई जिसके कारण दुकान में रखा 20 लाख रुपये से अधिक का रेडीमेड कपड़ा जलकर राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत गारमेंट्स के मालिक नगर की सीमा पर स्थित ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली निवासी इंद्रजीत पुत्र होरीलाल की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। शाम के समय उपरोक्त दुकान स्वामी दुकान बंद करके नगर के मौहल्ला जहांगीराबाद एक बच्चे की जन्म उत्सव समारोह में शामिल होने गया हुआ था जहां रात्रि 9:15 बजे के लगभग अचानक आग लग गई आग इतनी भयंकर थी की पलभर में ही दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े इसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है जलकर राख हो गए।आग की लपटों को देखकर पड़ोसी ने आग को हर संभव बुझाने का प्रयास किया इसी बीच मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।समाचार लिखे जाने तक आग शांत नहीं हुई थी धुआं उठ रहा था तथा मौके पर भारी भीड़ जमा थी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment