अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, पढ़ें Live अपडेट

On: September 11, 2026 5:38 PM
Follow Us:
pm modi
---Advertisement---

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को दिल्ली में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन से अलग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली। इससे पहले दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने पुतिन को एक किताब भी भेंट की। यह किताब प्राचीन तमिल क्लासिक ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद है। बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन 12 से 13 सितंबर तक राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले पुतिन का प्लेन आज तड़के करीब तीन बजे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचा। ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के साथ साथ 12 देशों को भी समिट का न्योता भेजा गया है और उनके प्रतिनिधि इस समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। जिन देशों के नेता ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए आ रहे हैं उनकी लिस्ट सामने आ गई है।

पुतिन और पीएम मोदी प्रदर्शनी देखने पहुंचे
द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में बैठकर भारत मंडपम में हो रही प्रदर्शनी के लिए रवाना हुए। यहां जल्द ही ब्रिक्स बिज़नेस फोरम का लीडर्स सेशन आयोजित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply