अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News : कारोबारी की हत्या मामले में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

On: September 11, 2026 5:26 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

UP News : यूपी के गोंडा में 45 साल के व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में SHO सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी अभिषेक के मुताबिक, परसपुर के थानाध्‍यक्ष उप निरीक्षक कमला शंकर चतुर्वेदी, शाहपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित सिंह और सिपाही अभिमन्यु भारती को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी होगी। उधर, UP सरकार के मंत्री संजय निषाद भी एसपी अभिषेक पर भड़क गए।

मंत्री संजय निषाद ने लगाई एसपी की क्लास
बता दें कि गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री संजय निषाद वहां के SP अभिषेक पर भड़क गए। संजय निषाद ने मौके पर भारी पुलिस फोर्स देखने के बाद नाराजगी जताई और एसपी को फटकार लगाई। इस दौरान, संजय निषाद ने एसपी से पूछा कि क्या आप सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। जान लें कि संजय निषाद ने विनोद साहनी हत्याकांड मामले में गोंडा में धरना भी दिया है।

परसपुर थाने में हुई नए थाना प्रभारी की नियुक्ति
वहीं, कोंडरे थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय, परसपुर पुलिस स्टेशन के नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस केस में तीसरे आरोपी आकाश सिंह को भी अरेस्ट कर लिया गया है। यह एक्शन विनोद कुमार साहनी की मौत के बाद हुआ है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस अफसरों ने बताया कि परसपुर इलाके के रेक्सड़िया गांव के रहने वाले विनोद कुमार साहनी, शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। बीते बुधवार की शाम सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट को लेकर विवाद के बाद कुछ लोगों ने कथित रूप से उनके ऊपर अटैक कर दिया था।

4 बाइक पर सवार 10 लोगों ने विनोद पर किया था हमला
लखनऊ के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बीते गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की शाम को दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे विनोद कुमार साहनी को 4 मोटरसाइकिलों पर आए 10 लोगों ने रास्ते में रोक लिया और उनके ऊपर हमला कर दिया।

लखनऊ में इलाज के दौरान हुई विनोद की मौत
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) राधेश्याम राय ने बताया था कि हमलावरों ने विनोद कुमार साहनी पर कई हथियारों से अटैक किया, जिससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गए और हमलावर उन्हें मृत समझकर घटनास्थल से फरार हो गए। इसके बाद, विनोद साहनी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से उनको गोंडा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। फिर, हालत बिगड़ने पर विनोद साहनी को लखनऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई।

मरने से पहले विनोद साहनी ने की 3 आरोपियों की पहचान
गोंडा पुलिस के मुताबिक, विनोद साहनी ने हमलावरों में से 3 की पहचान कर ली थी। उनकी शिकायत के बेस पर शुभम सिंह उर्फ गोलू, सुभाष सिंह और आकाश सिंह सहित 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। विनोद साहनी की मौत के बाद FIR में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply