अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News:अब किसानो को app से बुकिंग करके मिलेगी UREA,NPK व DAP, जाने पूरी प्रक्रिया डाउनलोड करने से लेकर टोकन लेने तक की

On: September 11, 2026 4:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

UP News नैनो उर्वरकों के प्रयोग से किसानों को मिलेगा आधुनिक एवं संतुलित खेती का लाभ*

 

*अब ऐप से बुकिंग करके मिलेगी खाद*

 

सहकारी समितियों के सचिवों को खाद वितरण की नई प्रणाली एवं इफको के विभिन्न उत्पादों के प्रयोग की दी गई विस्तृत जानकारी

 

अमरोहा, 11 सितंबर 2026।

जिला अमरोहा के विकास भवन में शुक्रवार को नैनो उर्वरक आधारित सचिवों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी समितियों से लगभग 50 सचिव उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सचिवों को खाद वितरण की नई प्रणाली ऐप के माध्यम से खाद बुकिंग , इफको के नैनो उर्वरकों की उपयोगिता एवं प्रयोग विधि तथा किसानों तक उर्वरकों की सही एवं वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूक करना रहा।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड करके किसान भाई अपने खाद की बुकिंग कर सकत

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.agristack.fsas

कार्यक्रम की शुरुआत में सहायक आयुक्त सहकारिता वरुण अग्रवाल ने सचिवों को खाद वितरण की नई प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था, किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सचिवों को किसानों के सीधे संपर्क में रहते हैं, इसलिए नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

इसके बाद जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने सचिवों को बताया कि अब ऐप के माध्यम से बुकिंग होने के बाद ही किसान खाद ले सकेंगे यह नई प्रणाली है इसको समझना एवं करना होगा । कहा कि खाद का संतुलित मात्रा में एवं वैज्ञानिक तरीके से किसान खाद का उपयोग करे किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक एवं उर्वरकों की सही जानकारी पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सचिवों से किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने एवं सही जानकारी देने का आह्वान किया।

Amroha News-श्मशान घाट पर बना हॉल बहा नदी की धारा में

इफको क्षेत्राधिकारी प्रवीन सिंह जी द्वारा इफको के नैनो उर्वरकों एवं जल-विलेय उर्वरकों एवं अन्य उत्पादों की उपयोगिता तथा फसलवार प्रयोग की जानकारी भी दी

 

इस अवसर पर सहायक आयुक्त सहायक निबंधक वरुण अग्रवाल, जिला कृषि अधिकारी श्री मनोज कुमार जी, ADCO उमेश कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी , इफको क्षेत्राधिकारी श्री प्रवीन सिंह जी, इफको प्रतिनिधि मोहित कुमार, दीपक कुमार, अवधेश गोस्वामी सहित सहकारिता विभाग एवं इफको से संबंधित अधिकारी तथा लगभग 60 सचिव मौजूद रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply