अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुठभेड़ के बाद गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

On: September 10, 2026 7:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुठभेड़ के बाद गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

बदायूं।अलापुर थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। फायरिंग में हेड कांस्टेबल के दाहिने हाथ में भी गोली लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अलापुर थाने में दर्ज गोकशी के केस में वांछित आरोपी तनहीर निवासी गौरामई की तलाश की जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ककराला-उसहैत मार्ग पर भट्ठे से करीब 250 मीटर आगे मौजूद है। दोबारा गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। इसमें हेड कांस्टेबल शिववीर सिंह के दाहिने हाथ में गोली लगी।इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की,जिसमें तनहीर के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को 315 बोर का तमंचा, तीन खोखे,चार जिंदा कारतूस,एक छुरी और रस्सी बरामद हुई।

आरोपी ने कबूला जुर्म:-पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि सात सितंबर की रात उसने अपने साथी जुम्मन और भाई के साथ गौरामई के जंगल से लावारिस बछड़े को पकड़कर मारा था।सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि आरोपी तनहीर के खिलाफ अलापुर और उसहैत थाने में चोरी समेत तीन केस दर्ज हैं।आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply