अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UPESSC Teacher Recruitment 2026: 20,382 पदों पर भर्ती, TGT के आवेदन 24 अक्टूबर से, परीक्षा 23-24 दिसंबर

On: October 25, 2026 11:54 AM
Follow Us:
UPESSC Teacher Recruitment — परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका लिखते अभ्यर्थी
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इसमें 17,735 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), 1,172 प्रधानाध्यापक (Headmaster) और 1,475 प्रधानाचार्य (Principal) के पद शामिल हैं।

किस वर्ग में कितने पद: TGT के 17,735 पदों में बालक विद्यालयों के 16,193 और बालिका विद्यालयों के 1,542 पद हैं। विषयवार सबसे ज्यादा पद हिंदी के 2,791, अंग्रेजी के 2,517, विज्ञान के 2,493, सामाजिक विज्ञान के 2,482 और गणित के 2,349 हैं।

Important Dates: प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के आवेदन 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं, जबकि TGT के आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए हैं। आवेदन upessc.up.gov.in पर OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) के बाद किए जा सकते हैं। TGT परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को होगी — कुल 360 अंकों की परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 23 नवंबर है और आवेदन में सुधार 26 नवंबर तक किया जा सकेगा।

Application Fee और वेतन: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस ₹1,000, एससी/एसटी के लिए ₹500 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹300 है। चयनित शिक्षकों को ₹44,900 से ₹1,42,400 तक का वेतनमान मिलेगा। आयु सीमा 1 जुलाई 2026 को 21 से 62 वर्ष रखी गई है।

यह भी पढ़ें: Prashast 2.0: यूपी के शिक्षकों के लिए समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण | Varanasi Air Show: नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply