गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में शुक्रवार देर रात 23 अक्टूबर को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग के दौरान स्कूटर सवार दो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार रात 11 बजे के बाद मिली सूचना पर चेकपॉइंट लगाया गया था। रोके जाने पर स्कूटर सवार गौरव और विवेक ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से 2 देशी तमंचे, कारतूस और स्कूटर बरामद हुआ है।
एसीपी जियाउद्दीन अहमद के अनुसार दोनों के खिलाफ एनसीआर के कई जिलों में ठगी और छिनैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: CBI ने लखनऊ में ED के 2 अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा | Varanasi Air Show: नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’

