अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सेवानिवृत्त एएनएम को नोटिस

On: October 24, 2026 6:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सेवानिवृत्त एएनएम को नोटिस

सैफुल्लागंज में बिना स्पष्ट मानकों के संचालित हो रहे कथित अस्पताल की जांच, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

प्रतिदिन चार-पांच प्रसव कराने की चर्चा, अवैध गर्भपात के आरोपों की भी जांच की मांग

एस.पी.सैनी (समर इंडिया)

सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला सेफुल्लागंज में प्रसव के दौरान एक 35 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रशांत त्यागी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सेवानिवृत्त एएनएम राजकुमारी के आवास पर संचालित कथित अस्पताल का निरीक्षण किया।टीम ने संचालिका को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर निवासी छोटू पुत्र ओमप्रकाश की 35 वर्षीय पत्नी की प्रसव के दौरान उपचार के समय मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। छोटू ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्यवाही की मांग भी की थी।
बताया जाता है कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन छोटू और उसके परिजनों ने शव सौंपने से इनकार कर दिया। परिजनों ने आगे की कार्यवाही कराने से भी इनकार कर दिया,जिसके चलते मामले में पोस्टमार्टम की कार्यवाही नहीं हो सकी।

समाचार पत्रों में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रशांत त्यागी, एक्स-रे टेक्नीशियन कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी एन एम एस सैयद अश्फाक अली की टीम मोहल्ला सैफुल्लागंज पहुंची।यहां सेवानिवृत्त एएनएम राजकुमारी के आवास पर कथित रूप से संचालित अस्पताल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर प्रतिदिन चार से पांच प्रसव कराए जाने की चर्चा है।इसके अलावा, मोटी रकम लेकर अवैध गर्भपात कराए जाने के आरोप भी चर्चा में हैं।हालांकि,इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इनकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तथाकथित अस्पताल संचालिका राजकुमारी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब देखना यह है कि विभागीय जांच में अस्पताल के संचालन से जुड़े कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं और प्रसूता की मौत के मामले में आगे क्या कार्यवाही की जाती है।
प्रसूता की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ज्ञात रहे छोटू पुत्र ओमप्रकाश अपनी 35 वर्षीय गर्भवती पत्नी को प्रसब पीड़ा होने पर स्वास्थ्य कार्यकत्री आशा शबनम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जच्चा-बच्चा केंद्र पर प्रसव कराने के लिए पहुंचे जहां मौजूद स्टाफ ने छोटू की पत्नी को जांच के उपरांत जिला चिकित्सालय महिला ले जाने की सलाह दी जिस पर परिजन उसे लेकर महिला जिला चिकित्सालय बदायूं ले जाने लगे तो साथ गई स्वास्थ्य कार्यकत्री आशा शबनम ने उन्हें मोहल्ला सैफुल्लागंज राजकुमारी के अस्पताल में ले जाने की सलाह दी जिस पर उपरोक्त लोगों को लेकर वह राजकुमारी के तथाकथित अस्पताल में पहुंच गई जहां आरोप है अस्पताल संचालिका राजकुमारी ने छोटू को सामान्य तरीके से प्रसव करने का आश्वासन दिया था।जहां पर प्रसव के दौरान उपचार करते समय छोटू की पत्नी की मौत हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply