नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता Shahnawaz Hussain ने रविवार को विपक्ष पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जब भारत का प्रतिनिधिमंडल विदेश जाता है, तो वह एक पार्टी नहीं, बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है।
कांग्रेस देश की मर्यादा खत्म कर रही है:Shahnawaz Hussain
Shahnawaz Hussain ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है। यह डेलीगेशन पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगंडा के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है और भारत की वीरता व सेना के पराक्रम को पूरी दुनिया में गर्व से प्रस्तुत कर रहा है।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर उन्होंने आरोप लगाया कि वे जानबूझकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी ऐतिहासिक सैन्य सफलता पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ देश की एकजुटता और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ नेता राजनीतिक स्वार्थ के चलते ऐसे राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं।
Shahnawaz Hussain ने कहा कि पूरा देश एकजुट होकर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘मन की बात’ में भारतीय टेक्निशियनों, इंजीनियरों और ‘मेक इन इंडिया’ हथियारों की सफलता की सराहना की है। आज दुनिया भर में भारत की तकनीकी ताकत की चर्चा हो रही है।
Shahnawaz Hussain नीति आयोग की बैठक के बाद यह ऐलान हुआ कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया
देश की आर्थिक प्रगति पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीति आयोग की बैठक के बाद यह ऐलान हुआ कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है? अब भारत तेजी से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है, जिसने भारत को वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है।

