अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी! CM धामी का बड़ा ऐलान- UKSSSC शुरू करेगा 2,500 पदों पर मेगा भर्ती अभियान

On: August 6, 2026 8:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून।उत्तराखंड में सरकारी नौकरी (Government Jobs) का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने रोजगार के मोर्चे पर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को जल्द ही हजारों सरकारी पदों पर नौकरी के अवसर मिलने वाले हैं और रुकी हुई भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा रही है।

UKSSSC शुरू करेगा मेगा भर्ती अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) राज्य में एक मेगा भर्ती अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 2,500 नई भर्तियां (Vacancies) निकाली जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना और सरकारी विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरना है, ताकि प्रशासनिक कामकाज में भी तेजी आ सके।

1,500 पदों पर जल्द होंगी लिखित परीक्षाएं

नई भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने के साथ-साथ, उन चयन प्रक्रियाओं में भी तेजी लाई जा रही है जिनके आवेदन पहले ही स्वीकार किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आयोग द्वारा जल्द ही 1,500 पदों के लिए लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि इस साल दिसंबर तक राज्य में करीब 4 हजार सरकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया अपने अहम और अंतिम चरण में पहुंच जाए।

सरकार के इस कदम को आगामी चुनावों से पहले युवाओं की नाराजगी दूर करने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक बड़े मास्टरस्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UP-UK News : उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, खतरे के निशान पर नदियां; श्रीनगर में डैम के गेट खुले, हरिद्वार में अलर्ट जारी

Uttarakhand News : PF, पेंशन और क्लेम के काम होंगे आसान; उत्तराखंड में EPFO के अलग ऑफिस खोलने पर केंद्र कर रहा विचार

Uttarakhand News : रुद्रपुर में इंसानियत शर्मसार… निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दोस्त की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी वारदात

उत्तराखंड में कुदरत का कहर- टिहरी-चमोली में भारी लैंडस्लाइड, बागेश्वर में स्कूलों की छुट्टी

हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य स्वागत: CM धामी ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल, पैर धोकर लिया आशीर्वाद

Uttarakhand Weather Update : पहाड़ों पर आफत की बारिश! सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद, 800 यात्री रोके गए; देहरादून में भारी बारिश

Leave a Reply