अमरोहा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मौजूदा सदस्य श्री हरि सिंह ढिल्लो जी का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने से यह सीट रिक्त हो रही है।
जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. नितिन गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। नाम निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तय की गई है। मतदान शुक्रवार 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी और पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।
उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
