Sahaswan News: सोमवीर सिंह बने सहसवान ब्लॉक रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष
मनोनयन पर रोजगार सेवकों ने फूल-मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत, मिष्ठान्न वितरण कर जताई खुशी
सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शोलंकी ने विकासखंड सहसवान क्षेत्र की ग्राम पंचायत जकूपुर निवासी रोजगार सेवक सोमवीर सिंह पुत्र सियानंद सिंह को सहसवान ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
सोमवीर सिंह के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत होने की खबर मिलते ही भारी तादाद में रोजगार सेवकों में खुशी की लहर दौड़ गई।बड़ी संख्या में पहुंचे रोजगार सेवकों ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान मिष्ठान्न वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।

वहीं, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।साथ ही रोजगार सेवकों के मान-सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
इस मौके पर ओमपाल,रामबिलास, मुकेश, सुजीत कुमार,देवपाल सिंह,शिवराज सिंह,ग्रीष यादव,अनुज कुमार, सुजीत,अनमोल,उपदेश कुमार सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक उपस्थित रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 
