नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड ने अपनी 125वीं वर्षगांठ पर Classic 650 Hypershift 125th Anniversary Edition लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4,25,589 है। यह एडिशन भारत में सिर्फ 125 यूनिट तक सीमित है। रजिस्ट्रेशन 16 से 28 अक्टूबर तक चले और बिक्री 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
इस एडिशन की सबसे बड़ी खासियत Hypershift कलर-चेंजिंग पेंट है, जो रोशनी और एंगल के साथ लाल, हरे और सुनहरे रंगों में बदलता दिखता है। टैंक पर 125 साल का क्रेस्ट, एनिवर्सरी बैजिंग और हाथ से पेंट की गई पिनस्ट्रिप्स भी हैं। इंजन स्टैंडर्ड Classic 650 वाला ही है: 647.95cc एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल ट्विन, करीब 46.39 bhp @ 7,250 rpm और 52.3 Nm @ 5,650 rpm, 6-स्पीड गियरबॉक्स, डुअल-चैनल ABS, टेलिस्कोपिक फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक्स।
यह भी पढ़ें: Hero Xtreme 160R 4V: ₹1.27 लाख में क्रूज़ कंट्रोल के साथ | Hero Xtreme 250R Carbon: ₹1.98 लाख में क्विकशिफ्टर

