अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : भव्यता के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

On: October 2, 2026 10:40 AM
Follow Us:
Amroha News
---Advertisement---
Amroha News :अमरोहा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जन्मजयंती एवं अन्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में राजकीय महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम ,पतित पावन सीताराम की मनमोहक धुन की प्रस्तुति की गई। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर सैनिकों को नमन कर उनको श्रद्धांजलि भी दी।जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, आचरण और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों के सिद्धांत आज भी हमें देश को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाते हैं।जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सुंदर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति की सराहना करते हुए सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी जी की शिक्षाएँ अहिंसा, सत्य और सभी के प्रति सम्मान पर आधारित हैं। यदि हमें किसी बड़े उद्देश्य के लिए संघर्ष करना हो तो सत्य को अपना आधार बनाकर ही आगे बढ़ना चाहिए। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी की शिक्षाएँ भी सत्य, ईमानदारी और स्वयं जिम्मेदारी लेने की प्रेरणा देती हैं। दोनों महापुरुषों की शिक्षाएँ कालजयी हैं। इंटरनेट के युग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर, पश्चिमीकरण अथवा वैश्वीकरण के बावजूद ये मूल्य सदैव प्रासंगिक और मार्गदर्शक बने रहेंगे।उन्होंने उपस्थित छात्राओं से कहा कि उन्होंने अपने जीवन का जो भी लक्ष्य चुना है, चाहे शिक्षक बनना हो, डॉक्टर बनना हो, प्रशासनिक अधिकारी बनना हो अथवा किसी अन्य क्षेत्र में जाना हो, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से जुट जाएँ। मेहनत करने वाले व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने छात्राओं से अपने चुने हुए क्षेत्र में सफल व्यक्तियों से प्रेरणा लेने, अपना मार्ग स्वयं खोजने तथा निरंतर परिश्रम करने के लिए कहा।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती गरिमा सिंह ने कहा कि गांधी जी के सिद्धांत न केवल भारत, बल्कि विश्व में प्रासंगिक हैं। उन्होंने अहिंसा को सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने कहा, गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाकर जीवन में सुधार का रास्ता दिखाया। वे जो कहते थे, पहले स्वयं करते थे। उनके सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और भविष्य में भी मानव कल्याण के लिए मार्गदर्शन करेंगे। लाल बहादुर शास्त्री का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, हमें सत्य को पहचानकर और उसे आधार बनाकर समाज व देश को प्रगति के पथ पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के सिद्धांतों को अपनाकर हम समाज और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम में गांधी जी के भजन रघुपति राघव राजाराम को प्रस्तुत करने वाली राजकीय महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कार वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया।इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री अशोक राव गौतम, डिप्टी कलेक्टर, जिला सूचना अधिकारी मो0 दानिश सहित कलेक्ट्र परिवार के सदस्य और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply