अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

निलंबित तीनों पुलिसकर्मियों के दर्ज किए गए बयान

On: October 3, 2026 4:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

निलंबित तीनों पुलिसकर्मियों के दर्ज किए गए बयान

बदायूं।पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही आरती की गणना मेजर, गणना मुंशी से सांठगांठ होने के चलते नौ महीने तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के मामले में विभागीय जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है।प्रकरण में निलंबित महिला सिपाही आरती के साथ निलंबित गणना मेजर विजय तोमर और गणना मुंशी अनुज,राजेश के बयान एसपी ग्रामीण ने दर्ज किए हैं।बयान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को सौंपी जाएगी। इसके बाद विभागीय कार्रवाई होगी।

महिला सिपाही आरती के करीब नौ माह तक ड्यूटी से गैर-हाजिर रहने की शिकायत एक्स पर होने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने उसे निलंबित कर दिया था। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस लाइन में तैनात गणना मेजर विजय तोमर,गणना मुंशी अनुज और राजेश की भूमिका भी सामने आई थी। इन पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से महिला सिपाही की लंबे समय तक गैरहाजिरी के बावजूद ड्यूटी संबंधी कार्रवाई नहीं की गई थी।इसके बाद तीनों को भी निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई थी।जांच के दौरान संबंधित अभिलेखों और ड्यूटी से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल के साथ निलंबित महिला सिपाही आरती समेत तीनों निलंबित पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।विभागीय जांच में यदि किसी अन्य पुलिसकर्मी या अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसे भी जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply