मेला देखने गए युवक की बाइक हुई चोरी अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
सहसवान (बदायूं) नगर की मोहल्ला मोहद्दीन पुर निवासी अजय पुत्र भगवान दास ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह नगर में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने के लिए रात 9:00 बजे के लगभग अपनी बाइक संख्या यूपी 24 बीएम 1482 से गया था एक स्थान पर बाइक खड़ी करके वह मेला देखने चला गया जब लौटकर वापस आया तो उसकी बाइक उपरोक्त स्थान पर नहीं थी कोई अज्ञात चोर से चोरी कर ले गया अजय के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

